Nag Panchami 2023: नाग पंचमी कब है? तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Nag Panchami 2023

Nag Panchami 2023: श्रावण माह को हरी-भरी हरियाली, धूप और बारिश और कई त्योहारों का महीना कहा जाता है। जब श्रावण मास कहा जाता है तो त्योहारों की शुरुआत हो जाती है।

इस माह का पहला त्यौहार नागपंचमी है। यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानि 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। प्रत्येक माह की पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा की जाती है, लेकिन श्रावण माह में पड़ने वाली पंचमी तिथि को नामपंचमी कहा जाता है। इस दिन नाग देवता या नागा की पूजा करने का विशेष महत्व है।

1. नाग पंचमी तिथि और मुहूर्त

  • नागपंचमी की तिथि 21 अगस्त 2023, सोमवार को 12:20 मिनट पर रहेगी।
  • नागपंचमी 22 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजकर 2 Min पर खत्म होगा.
  • नागपंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 5 बजकर 53 Min से सुबह 8 बजकर 30 Min तक रहेगा
  • 2. नागपंचमी महत्त्व

श्रावण मास में नागों की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में भगवान शंकर के प्रिय नाग के दर्शन बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है, कि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से पैसो के छेत्र में तरक्की होता है।

3. नाग पंचमी उपाय

यदि कोई व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित है तो उसे नागपंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बहती नदी में प्रवाहित करना चाहिए या किसी को दान करना चाहिए, इससे कालसर्प दोष का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति नागपंचमी के दिन पूजा करता है उसे कभी भी सांप या सर्पदंश का भय नहीं रहता।

4. नागपंचमी पर क्या करें?

  • नागपंचमी के दिन नाग को दूध से नहलाना चाहिए और नाग की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन सांप को दूध पिलाने का भी विधान है ।
  • इस दिन नाग देवता को रोली, चंदन, हल्दी, फूल, दीपक चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद नाग देवता की आरती करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *